[the_ad id="9385"]
[the_ad id="9385"]

घर में दर्पण कहां लगाए जाने वास्तु के नियम

क्यों लगाएं रसोई घर में आईना?

घर में छोटे-छोटे वास्तु दोष होना आम बात है। घर में कुछ मामूली परिवर्तन कर इन दोषों को दूर किया जा सकता है या उसके नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है।

नीचे वास्तु दोष मिटाने के ऐसे ही कुछ उपाय दिए हैं-

 

1- खाना बनाते समय गृहिणी की पीठ रसोई के दरवाजे की तरफ न हो, यदि ऐसा हो तो गृहिणी के सामने दीवार पर एक आईना लगाकर दोष दूर किया जा सकता है।

2- यदि रसोई का सिंक उत्तर या ईशान में न हो और उसे बदलना भी संभव न हो तो लकड़ी या बांस का पांच रोड वाला विण्ड चिम सिंक के ऊपर लगाएं।

3- चूल्हा मुख्य द्वार से नहीं दिखना चाहिए। यदि ऐसा हो और चूल्हे का स्थान बदलना संभव नहीं हो तो पर्दा लगा सकते हैं।

4- यदि घर में तुलसी का पौधा न हो तो अवश्य लगाएं। कई रोगों व दोषों का निवारण अपने आप हो जाएगा।

5- यदि नैऋत्य कोण की छत ईशान से नीची हो तो नैऋत्य में एक टी.वी. एण्टिना लगाकर दोष दूर सकते हैं।

6- रसोई में यदि पानी व चूल्हा एक सीध में हो और उन्हें बदलना संभव न हो तो दोनों के बीच में एक छोटा सा पौधा रख सकते हैं।

7- यदि घर की सीढिय़ां घर के उत्तर या पूर्व दिशा में हों तो सीढिय़ों के दक्षिण या पश्चिम में एक कमरा और बनवा दें। दोष नहीं रहेगा।

8- अगर आप किसी मेहमान से परेशान हो गए हों तो उसका कमरा बदल दें या उसके पलंग की दिशा बदल दें। मेहमान स्वत: ही चला जाएगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार वायव्य कोण में अतिथि कक्ष होने से अतिथि अधिक समय नहीं ठहरता है।

[the_ad id="9389"]