[the_ad id="9385"]
[the_ad id="9385"]

अनुमंडल पदाधिकारी ने लगाया जनता दरबार

 

हिलसा नालंदा नया बिहार दर्पण
आज दिनांक 15.05.2025 को दैनिक जनता दरबार में श्री प्रवीण कुमार, भा0प्र0से0, अनुमण्डल पदाधिकारी, हिलसा द्वारा 08 लोगों की समस्याओं को सुना गया।

श्री अख्तर मिंया , पिता – स्वर्गीय हसन मिंया ,ग्राम – चिकसौरा डीह थाना चिकसौरा द्वारा बताया गया कि उनके दोनों पुत्रो द्वारा मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया | अनुमण्डल पदाधिकारी महोदय द्वारा दोनों पक्षों को सुचना दी गयी ताकि विवाद का निपटारा हो सके |

श्री देवेन्द्र राम, पिता – स्वर्गीय रामेश्वर राम, ग्राम फतेहपुर थाना – चिकसौरा द्वारा बताया गया कि उनके डीलर द्वारा उन्हें राशन कम दिया जाता है | अनुमण्डल पदाधिकारी, महोदय द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कराय परसुराय को जाँच कर कार्रवाई करने के लिए आदेशित की गयी |

श्री डोमन पासवान,पिता – स्वर्गीय देनी पासवान , ग्राम – रसलपुर थाना – चिकसौरा द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर उनका रास्ता बंद कर दिया गया | अनुमण्डल पदाधिकारी, महोदय द्वारा अंचल अधिकारी , हिलसा को जाँच कर कार्रवाई करने के लिए आदेशित की गयी |

इसी प्रकार अन्य आवेदकों को सुना गया तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

[the_ad id="9389"]