जानिए कैसा हो घर, और एक आदर्श घर कैसा होना चाहिए?
नया बिहार दर्पण डेस्क
केसा और कहाँ हो आपके घर का मुख्य द्वार : घर के मुख्य द्वार पर मांगलिक चिन्हों जैसे – ऊँ, स्वास्तिक का प्रयोग करना चाहिए। घर में मुख्य द्वार जैसे अन्य द्वार नहीं बनाने चाहिए तथा मुख्य द्वार को फल, पत्र, लता आदि के चित्रों से अलंकृत करना चाहिए।
बृहदवास्तुमाला में कहा गया है…
मूलद्वारं नान्यैद्वारैरभिसन्दधीत रूपद्धर्या।
घटफलपत्रप्रथमादिभिश्च तन्मंगलैश्चिनुयात्॥
इसी प्रकार मुख्य द्वार पर कभी भी वीभत्स चित्र इत्यादि नहीं लगाने चाहिए।
जानिए किसी और कहाँ हो आपके घर की दिशा :– घर का मुख्य द्वार सिर्फ पूर्व या उत्तर में होना चाहिए। हालांकि वास्तुशास्त्री मानतेहैं कि घर का मुख्य द्वार चार में से किसी एक दिशा में हो। वे चार दिशाएं हैं- ईशान, उत्तर, वायव्य और पश्चिम। लेकिन हम यहां सलाह देंगे सिर्फ दो ही दिशाओंमें से किसी एक का चयन करें।